कुत्तों से बचकर गांव पहुंचा पहाड़ा, लोगों ने बचाई जान


बहसूमा(मेरठ)। आवारा कुत्तों से बचते हुए एक पहाड़ा शुक्रवार रात कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित व्यापारी के घेर में घुस गया। लोगों ने कुत्तों को वहा से भगाकर पहाडे़ को बचाया। लेकिन कुत्तों ने उसे काटकर घायल कर दिया। वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई।
सैंक्चुरी क्षेत्र से जंगली जीव ठंड से बचने के लिए बाहर निकल आते हैं। शुक्रवार रात एक पहाडा सैंक्चुरी से निकलकर खेतों में जा पहुंचा। जहां कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और कई जगह से काट लिया। पहाड़ा बचते हुए मुख्य मार्ग पर स्थित व्यापारी राजू के घेर में घुस गया। जहां लोगों ने उसे घेर में घुसते हुए देख लिया। उन्होंने कुत्तों को किसी तरह वहां से भगाया। गंभीर रूप से घायल पहाड़े की जानकारी वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम पहाड़े को अपने साथ ले गई।