सहारनपुर का युवक नोएडा में नाम रोशन कर रहा


सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के एक गांव का युवक कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन में अपने गांव का नाम नोएडा में भी प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को खाना वितरित कर रोशन कर रहा है।


तहसील क्षेत्र के ग्राम हँगावली के रौनक चौधरी ने मुंबई से इंजीनियरिग कर नोएडा में रेस्टोरेंट खोल लिया। लॉकडाउन में लोग भूखे न रहें। इसके लिए उन्होंने दोस्तों से विचार विमर्श कर फुड गेयर इंडिया के नाम से सामाजिक संस्था बनाई और खाना तैयार कर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने लगे। रौनक ने बताया कि शुरुआत में 30 लोगों के खाने से आरंभ अब यह संख्या 500 तक पहुंच गई है। सभी को घर-घर जाकर खाना दिया जा रहा है। गांव हगावली के पूर्व प्रधान देवेन्द्र पंवार के पुत्र रौनक चौधरी ने सहारनपुर व आस पास के लोगों के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया है, जो भी नोएडा में फंसे हों वो भोजन के लिए उक्त नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। रौनक ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशप्रेम हित से प्रेरित होकर ही वे समाजसेवा के कार्य कर रहे हैं।